पालघर
सामाजिक क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर कार्य करने वाली राईट वे सोशलफाउंडेशन संस्था की संस्थापक अध्यक्ष सपना पाठक ने बोईसर रेलवे स्टेशन पर ठंड से बचने के लिए सैकड़ों गरीबों के बीच कंबल वितरित किया। कंबलों का वितरण देर रात तक चलता रहा। बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय औरजरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। मजदूरों ने पाठक का आभार जताया। राईट वे सोशल फाउंडेशन की अध्यक्ष सपना पाठक ने कहा कि संस्था का एकमेव उद्देश्य लोगों की सेवा है, जो लगातार जारी है।